जर्मनी में Gen Z का प्रदर्शन तेज, 30 से ज्यादा शहरों में सड़कों पर उतरे युवा, पुलिस ने चलाए वाटर कैनन

जर्मनी में युवाओं ने 30 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और नशामुक्ति के लिए अधिक फंडिंग, महंगाई से राहत समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।

Germany Gen Z Protests: जर्मनी में युवा पीढ़ी यानी Gen Z ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन किया। ‘Gen Z regelt’ (Gen Z टेक्स चार्ज) पहल के तहत आयोजित इन विरोध प्रदर्शनों में 30 से अधिक शहरों के युवाओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों को देशभर में 1.60 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। अकेले कोलोन शहर में ही राइन नदी के किनारे हजारों प्रदर्शनकारी जुटे, जहां करीब 15 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया गया।

Germany protests

जर्मनी के 30 से ज्यादा शहरों में युवा आंदोलन

जर्मनी में किन मुद्दों को लेकर हो रहा प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में शिक्षा के लिए बजट बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और नशा मुक्ति सेवाओं के लिए अधिक फंड, बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के उपाय, मजबूत जलवायु सुरक्षा और सेना में अनिवार्य सैन्य सेवा (Compulsory military service) को दोबारा शुरू किए जाने की संभावना का कड़ा विरोध शामिल है।

End of Feed