VIDEO: हाथों में पानी के खाली डिब्बे, आंखों में दर्द का समंदर… दिल झकझोर देगा गाजा की इस मासूम बच्ची का वीडियो

Israel Hamas War: गाजा के लोग पानी, खाना और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भयंकर कमी से जूझ रहे हैं। अगर सिर्फ बात करें गाजा की तो वहां लगभग 70 फीसदी इमारत पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गाजा से आ रही यह तस्वीर किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी है।

Israel Hamas War: इजरायल-हमास जंग का सबसे बुरा असर अगर किसी पर पड़ा है तो वो हैं, गाजा में रहने वाले लोग। पिछले साल इस जंग पर विराम तो लग गया था, लेकिन आज के समय भी गाजा के लोग इस अशांति से उभर नहीं सके हैं। गाजा के लोग पानी, खाना और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भयंकर कमी से जूझ रहे हैं। अगर सिर्फ बात करें गाजा की तो वहां लगभग 70 फीसदी इमारत पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।

gaza

गाजा में एक बच्ची का वायरल वीडियो। Times of Gaza X handle

इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गाजा से आ रही यह तस्वीर किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी है। एक छोटी सी बच्ची, जिसके हाथों में खाली गैलन हैं, मलबे और टेंटों के बीच से गुजर रही है। उसकी आंखों में वो चमक नहीं, बल्कि एक ऐसा भारीपन है जैसे वक्त ने उसे उसकी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ा कर दिया हो।

End of Feed