पापुआ न्यू गिनी में 26 ग्रामीणों की निर्मम हत्या, घरों में लगाई गई आग; पुलिस स्टेशन में छिपे डरे हुए लोग

Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी हिस्से में 26 ग्रामीणों की नृशंस हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि 26 मृतकों में 16 बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल कोई हमलावर नहीं पकड़ा गया है। वहीं, गांव के शेष बचे लोगों ने पुलिस स्टेशन में शरण ले ली है और कोई भी हमलावर के बारे में नहीं बता पा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तरी हिस्से के सुदूर गांव में नृशंस हत्या।
  • 26 मृतकों में 16 बच्चे भी शामिल।
  • बुरी तरह से डरे हुए हैं गांव के निवासी।

Papua New Guinea: संयुक्त राष्ट्र और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी हिस्से में दूर दराज के तीन गांवों में एक गिरोह के हाथों कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Papua New Guinea Violence

पापुआ न्यू गिनी

चारों तरफ बिखरी हैं लाशें

दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के ईस्ट सेपिक प्रांत के कार्यवाहक प्रांतीय पुलिस कमांडर जेम्स बाउगेन ने शुक्रवार को ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प’ को बताया ‘‘घटना बहुत भयावह थी…, जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि वहां बच्चे, पुरुष व महिलाओं की लाशें पड़ी थीं। उन्हें 30 युवकों के एक समूह ने मार डाला।’’

End of Feed