ट्रंप के प्रेशर के आगे झुके G7 देश, इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी करने का फैसला

अमेरिका-ईरान तनाव और रूस से डीजल सप्लाई पर दबाव के बीच तेल-डीजल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए G7 देशों ने इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल और ईंधन बाजार में जारी करने का फैसला किया है। यह रिलीज चार महीनों में होगी और शुरुआती 20 दिनों में डीजल की बड़ी मात्रा बाजार में लाने की योजना है।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल और डीजल के रिकॉर्ड दामों से परेशान दुनिया को राहत देने के लिए जी7 देशों ने बड़ा फैसला लिया है। जी7 ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ बैरल तेल और डीजल मार्केट में रिलीज किया जाएगा।

TRUMP (35)

G7 जारी करेगा 10 करोड़ बैरल का इमरजेंसी रिजर्व।

इस फैसले के पीछे अमेरिका का दबाव भी अहम माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यूरोपीय देशों से अपने रणनीतिक डीजल भंडार का इस्तेमाल करने की मांग कर रहे थे। अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अगर यूरोप ने डीजल की सप्लाई बढ़ाने के लिए कदम नहीं उठाया तो अमेरिका डीजल एक्सपोर्ट पर रोक लगाने पर विचार कर सकता है।

End of Feed