G20 बैठक में रूस को लेकर टकराव! लावरोव के साथ तस्वीर खिंचवाने पर विवाद, अमेरिका ने फोटो सत्र किया रद्द

G20 Meeting: अमेरिका ने जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के पहले दिन प्रस्तावित सामूहिक फोटो सत्र रद्द कर दिया। इस कूटनीतिक बैठक की पारंपरिक फोटो सत्र का रद्द होना जी-20 देशों के बीच गहरे मतभेदों को दर्शाता है।

G20 Meeting: अमेरिका ने शुक्रवार को जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के पहले दिन प्रस्तावित सामूहिक फोटो सत्र रद्द कर दिया।दरअसल, यूरोप के कई देशों ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ तस्वीर खिंचवाने पर आपत्ति जताई थी और फोटो सत्र से बाहर जाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद अमेरिका ने यह फैसला किया। बता दें कि जी-20, दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।

Sergey Lavrov

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में बढ़ा तनाव

इस कूटनीतिक बैठक की पारंपरिक शुरुआत में होने वाला फोटो सत्र रद्द किया जाना जी-20 देशों के बीच गहरे मतभेदों को दर्शाता है। ये मतभेद ऐसे वैश्विक संकटों को लेकर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापार के लिए खतरा बने हुए हैं। अमेरिका के दो अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विवाद को बैठक से ध्यान भटकाने वाला मानते हुए फोटो सत्र रद्द करने का फैसला किया।

End of Feed