मशहद में अली खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, क्या नए सुप्रीम लीडर मोजतबा होंगे शामिल? IRGC ने क्यों कही ये बात

Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का जनाजा गुरुवार को पवित्र शहर मशहद पहुंचा, जहां उन्हें इमाम रजा की दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का जनाजा गुरुवार को पवित्र शहर मशहद पहुंचा, जहां उन्हें इमाम रजा की दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के मुताबिक, अली खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।

Ali Khamenei Funeral

मशहद में अली खामेनेई के जनाजे में उड़ा जनसैलाब

मशहद में उमड़ा जनसैलाब

भारी भीड़ को देखते हुए खामेनेई के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग के बजाय हवाई मार्ग से इमाम रज़ा दरगाह तक ले जाया गया। सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में मशहद की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। अंतिम यात्रा के दौरान कई लोगों के हाथों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में बैनर भी देखे गए।

End of Feed