तेहरान से मशहद तक निकलेगा खामेनेई का जनाजा, जुलाई में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे पूर्व सुप्रीम लीडर

ईरान ने पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 4 से 9 जुलाई के बीच तय किया है। वहीं क्षेत्रीय युद्ध को समाप्त करने के लिए संभावित शांति समझौते की चर्चाओं ने कूटनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने उनके अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी दी। ईरानी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम दर्शन, अंतिम यात्रा और सुपुर्द-ए-खाक करने से जुड़े कार्यक्रम 4 से 9 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज होते दिखाई दे रहे हैं।

अयातुल्लाह अली खामेनेई।

अयातुल्लाह अली खामेनेई।

ये है पूरा कार्यक्रम

ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) के मुताबिक, अंतिम यात्रा की शुरुआत राजधानी तेहरान से होगी। इसके बाद जुलूस क़ोम और फिर मशहद पहुंचेगा। खामेनेई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसे शिया समुदाय के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। गौरतलब है कि फरवरी में हुए हमले में मारे गए उनकी बेटी और दामाद के अंतिम संस्कार भी इसी दौरान आयोजित किए जाएंगे।

End of Feed