जहाज डूबा,नाविकों की मौत और टैंकर पर हमला; खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों के लिए कैसा रहा सप्ताह?

होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चुनौतियां भारतीय नाविकों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही हैं। इस बीच इस सप्ताह में भारतीय नाविकों से जुड़ी तीन गंभीर घटनाएं सामने आई हैं।

ओमान तट और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास फंसे भारतीय नाविकों और जहाजों के लिए पिछला एक सप्ताह खासी मुसीबतों भरा रहा है। इस सप्ताह में भारतीय नाविकों से जुड़ी तीन गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। एक ओर भारतीय ध्वज वाला जहाज समुद्र में डूबा तो वहीं दूसरी ओर एक भारतीय नाविक की बीमारी के कारण मौत हो गई। इतना ही नहीं, एक टैंकर पर हुए हमले में तीन भारतीय समुद्री कर्मियों की जान चली गई। इन घटनाओं ने खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ओमान तट के पास रेस्क्यू।

ओमान तट के पास रेस्क्यू। (फोटो- AP)

ओमान तट के पास संकट में फंसा भारतीय जहाज

आज यानी रविवार सुबह एक ऐसी ही घटना सामने आई। एक भारतीय ध्वज वाले व्यापारी जहाज विराट-1 में इंजन फेल होने के बाद जहाज ओमान के तट से लगभग 80 समुद्री मील दूर डूबने लगा। इस दौरान जहाज पर सवार 14 भारतीय नाविकों को अमेरिकी नौसेना ने सुरक्षित बचा लिया। बाद में ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है।

ओमान में पोत पर सवार भारतीय की बीमारी से मौत

वहीं, ओमान के समुद्री क्षेत्र में एक पोत पर चिकित्सा संबंधी जटिलताओं के कारण एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। अब मस्कट स्थित भारतीय दूतावास शव को जल्द से जल्द भारत भेजने की कोशिश कर रहा है। भारतीय

End of Feed