फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो वियतनाम दौर पर हैं वहां पहुंचने पर कुछ ऐसा हुआ जो खासी चर्चा का विषय बन गया, मैंक्रो को उनकी पत्नी ब्रिगिट मैंक्रो ने फ्लाइट से उतरते वक्त कुछ इस तरह से टच किया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कैमरे ने उस मौके को कैद कर लिया।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो
हनोई हवाई अड्डे पर विमान के दरवाज़े खुलते ही मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैंक्रो के बीच बहस होती देखी गई फ्रेंच राष्ट्रपति मैंक्रो को मुंह पकड़कर जब धक्का दिया गया तो वे विमान के गेट से बिल्कुल पास खड़े थे और ये मंजर कैमरे में कैप्चर हो गया, ये देखकर स्टाफ भी दंग रह गया वहीं इमैनुअल मैंक्रो वीडियो में थोड़ा हतप्रभ से दिख रहे हैं।
वीडियो में जो दिख रहा है उसके मुताबिक उनकी पत्नी ब्रिगिट मुंह पकड़कर जब धक्का देती दिखीं तो इससे हड़बड़ाए हुए मैक्रों थोड़ा पीछे हटते हैं, तभी उन्हें ध्यान आता है कि विमान के नीचे पत्रकारों और कैमरों की नजरें उनके प्लेन से उतरने पर टिकी है तभी मैक्रों ने अपने भाव को दुरूस्त किया और मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया।
मैक्रों और ब्रिगिट ने लव मैरिज की थी
फिर दोनों पति-पत्नी प्लेन से नीचे उतरे, लेकिन इस दौरान ब्रिगिट और मैक्रों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नहीं दिखे गौर हो कि मैक्रों और ब्रिगिट ने लव मैरिज की थी। ब्रिगिट और मैक्रों की उम्र में करीब 24 साल का अंतर है, साल 2017 में मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति बने इसके ब्रिगिट फर्स्ट लेडी बनीं।
