France Protests: खर्च में कटौती को लेकर जारी हंगामे के बीच फ्रांस में विरोध प्रदर्शन का नया दौर शुरू, एफिल टॉवर किया गया बंद

हजारों श्रमिक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और छात्र गुरुवार दोपहर को पेरिस के प्लेस डी इटली से मार्च निकालकर निकले और खर्च में कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया और साथ ही अमीरों पर अधिक कर लगाने की मांग की।

France Protests: फ्रांस में खर्च में कटौती के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन फिर से शुरू हो गए। खर्च में कटौती की निंदा और अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाने की मांग को लेकर हजारों लोग 200 से ज्यादा शहरों और कस्बों में सड़कों पर उतरे। गुरुवार दोपहर को पेरिस के प्लेस डी इटली से हजारों कर्मचारी, सेवानिवृत्त लोग और छात्र मार्च में निकले।

FRANCE

फ्रांस में विरोध प्रदर्शन का नया दौर शुरू। Photo-AP

एफिल टॉवर हुआ बंद

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, पिछले महीने राजनीतिक उथल-पुथल और बजट वार्ता के कारण शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों की इस नई कड़ी में एफिल टॉवर को भी बंद करना पड़ा। एफिल टॉवर से संबंधित अधिकारियों ने एक बयान में विजिटर्स को बताया कि हड़तालों के कारण टावर भी बंद है।

End of Feed