'हम किसी भी उल्लंघन को नहीं करेंगे बर्दाश्त', फ्रांस की नौसना ने रूस से आ रहे तेल टैंकर को भूमध्य सागर में रोका

फ्रांस की नौसेना ने ब्रिटेन से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार को भूमध्य सागर में रूस से आ रहे एक तेल टैंकर को रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित रूसी गुप्त बेड़े को निशाना बनाने के उद्देश्य से की गई। भूमध्य सागर में तैनात फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि ग्रिंच नामक जहाज पर फर्जी झंडा लगाकर संचालन करने का संदेह है।

फ्रांस की नौसेना ने ब्रिटेन से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार को भूमध्य सागर में रूस से आ रहे एक तेल टैंकर को रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित रूसी गुप्त बेड़े को निशाना बनाने के उद्देश्य से की गई। भूमध्य सागर में तैनात फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि ग्रिंच नामक जहाज पर फर्जी झंडा लगाकर संचालन करने का संदेह है। बयान में कहा गया है कि फ्रांसीसी नौसेना आगे की जांच के लिए टैंकर को बंदरगाह तक ले जा रही है।

Oil Tanker

फ्रांसीसी नौसेना ने रूस से आ रहे तेल टैंकर को रोका

मैक्रों का सख्त संदेश

इस मामले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की टिप्पणी भी सामने आई। उन्होंने कहा, ''हम अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने और प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैक्रों ने पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की जिसमें एक फ्रांसीसी हेलीकॉप्टर को जहाज के ऊपर उड़ते हुए देखा जा सकता है।

End of Feed