चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे सिल्वियो बर्लुस्कोनी नहीं रहे, अपनी रंगीन मिजाजी के लिए थे मशहूर

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 12, 2023, 05:59 PM IST

कभी अपनी रंगीन मिजाजी के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले बर्लुस्कोनी के मीडियासेट टेलीविजन नेटवर्क ने अपने मुखपृष्ठ पर उनकी एक तस्वीर लगाई है जिसमें उन्हें मुस्कुराते हुए दिखाया गया है।

Silvio Berlusconi passes away: अरबपति मीडिया मुगल और इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का सोमवार को निधन हो गया। इतालवी मीडिया ने यह जानकारी दी। वह 86 वर्ष के थे। बर्लुस्कोनी रंगीन पार्टियों और भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोपों के बावजूद सबसे लंबे समय तक इटली के प्रधानमंत्री रहे। कई सेक्स स्कैंडल में भी उनका नाम आ चुका था। पिछले कुछ सालों से वह हृदय रोग और कैंसर से पीड़ित थे।

रंगीन मिजाजी के लिए थे मशहूर

कभी अपनी रंगीन मिजाजी के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले बर्लुस्कोनी के मीडियासेट टेलीविजन नेटवर्क ने अपने मुखपृष्ठ पर उनकी एक तस्वीर लगाई है जिसमें उन्हें मुस्कुराते हुए दिखाया गया है। मीडियासेट टेलीविजन नेटवर्क ने उनके निधन की सूचना देते हुए लिखा, बर्लुस्कोनी नहीं रहे।

End of Feed