Pakistan Chunav: इमरान खान और उनके कई साथियों का क्यों रद्द हुआ नामांकन? चुनाव आयोग ने बताई वजह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 06:42 PM IST

Pakistan General Election: इमरान खान और उनके कई वरिष्ठ सहयोगियों का नामांकन रद्द हो गया है। पाक चुनाव आयोग के एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का पर्चा रद्द करने की वजह बताई है और कहा कि ये फैसला नैतिक आधार पर किया गया है।

Pakistan News: पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिये जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का नामांकन पत्र भ्रष्टाचार के एक मामले में 'नैतिक अधमता' के अपराध में दोषी ठहराए जाने और अन्य कारणों से खारिज कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) ने इसकी जानकारी दी। नैतिक अधमता (नैतिक रूप से भ्रष्ट आचरण) का आशय ऐसे कृत्य से है जिससे समुदाय की भावना या स्वीकृत व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन होता है।

Imran Khan Pakistan

इस वजह से रद्द हो गया इमरान खान का नामांकन?

इमरान खान और कई वरिष्ठ सहयोगियों के नामांकन खारिज

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 71 वर्षीय संस्थापक और उनके कई वरिष्ठ सहयोगियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। ‘डॉन’ अखबार ने सोमवार को यह खबर प्रकाशित की। आठ पन्नों के विस्तृत फैसले में लाहौर की नेशनल असेंबली की सीट (एनए- 122) के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (इस्लामाबाद) के फैसले का हवाला दिया, जिसमें खान को ‘नैतिक अधमता’ का दोषी ठहराया गया है।

End of Feed