पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की बहन 30 दिन की हिरासत में; इमरान के बाद अब अलीमा भी पहुंची सलाखों के पीछे

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान को हिरासत में लिया गया है। अलीमा खान को लाहौर से हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल भेज दिया गया है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। रॉयटर्स ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की पंजाब इकाई के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि पुलिस ने लाहौर स्थित उनके घर से अलीमा खान को हिरासत में लिया।

इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार।

इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार।

सूत्रों के मुताबिक, अलीमा खान को लाहौर से हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल भेज दिया गया है। वह 2023 से जेल में बंद अपने भाई इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाती रही हैं।

End of Feed