मुश्किल में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान, विदेशी फंडिंग मामले में केस दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:42 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ विदेशी फंडिंग लेने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने विदेश से प्रतिबंधित धन प्राप्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान। तस्वीर सौजन्य-AP)

पाकिस्तान के दैनिक समाचार-पत्र डॉन की खबर के मुताबिक, यह मामला इस्लामाबाद में एफआईए के कॉरपोरेट बैंकिंग सर्कल के माध्यम से दायर किया गया था। प्राथमिकी (एफआईआर) के अनुसार आरिफ मसूद नकवी, जो वूटन क्रिकेट लिमिटेड के मालिक हैं, उन्होंने पीटीआई के नाम से पंजीकृत एक बैंक खाते में गलत तरीके से धन हस्तांतरित किया था। शिकायत के मुताबिक धनराशि के लेन-देन की वास्तविक प्रकृति, उत्पत्ति, स्थान, संचलन और स्वामित्व को छिपाने के लिए 'सहमत हस्तांतरण' है।

End of Feed