'खाड़ी देश जाने से कहीं अच्छा है भारतीय सेना में भर्ती होना', पूर्व गोरखा सैनिकों की मांग-युवाओं के लिए खुले अग्निवीर भर्ती

पूर्व गोरखा सैनिकों एवं उनके समर्थकों ने पोखरा में प्रदर्शन किया है। बता दें कि भारत की आजादी के बाद से ही नेपाली युवा भारतीय सेना में भर्ती होते आए हैं लेकिन साल 2020 में इस पर रोक लग गई। अब भारतीय सेना में नेपाली युवाओं को दोबारा भर्ती करने की मांग जोर पकड़ रही है।

Former Gorkha Soldiers : नेपाल के पूर्व गोरखा सैनिक चाहते हैं कि भारतीय सेना में उनके देश के युवाओं के लिए भर्ती दोबारा खुले। खासकर, नेपाली युवा अग्निपथ योजना में शामिल होकर 'अग्निवीर' बनें। इस मांग को लेकर पूर्व गोरखा सैनिकों एवं उनके समर्थकों ने पोखरा में प्रदर्शन किया है। बता दें कि भारत की आजादी के बाद से ही नेपाली युवा भारतीय सेना में भर्ती होते आए हैं लेकिन साल 2020 में इस पर रोक लग गई। अब भारतीय सेना में नेपाली युवाओं को दोबारा भर्ती करने की मांग जोर पकड़ रही है। यह मांग ऐसे समय उठी है जब भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ नेपाल की यात्रा पर जाने वाले हैं।

gorakha

भारतीय सेना में गोरखा रेजिमेंट भी है।

बुधवार को हुआ पोखरा में प्रदर्शन

नेपाल न्यूज पोर्टल रातोपति के मुताबिक पूर्व गोरखा सैनिकों का यह प्रदर्शन बुधवार को हुआ। इस प्रदर्शन का आयोजन इंडियन एक्स सर्विसमेन गोरखा ब्रिगेड पोखरा की ओर से किया गया। पूर्व सैनिकों के समूह ने जिला प्रशासन कार्यालय के जरिए अपना दो सूत्री मांग वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा। इस ज्ञापन में सरकार से भारतीय सेना में नेपाली युवाओं की बहाली तुरंत सुनिश्चित करने और पूर्व सैनिकों के नाम के आगे 'सैनिक' शब्द के इस्तेमाल की मांग की गई।

End of Feed