अपने ही पूर्व मंत्री को फांसी पर चढ़ाएगा चीन, भ्रष्टाचार के केस में पाया गया है दोषी

अदालत ने कहा कि 2007 और 2024 के बीच, तांग ने केंद्रीय और स्थानीय दोनों स्तरों पर अपने विभिन्न पदों का अनुचित लाभ उठाया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, इसके बदले में उन्होंने 26.8 करोड़ युआन (लगभग 3.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक की धनराशि और कीमती वस्तुएं स्वीकार की।

चीन की एक अदालत ने पूर्व कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्री तांग रेनजियान को भारी रिश्वतखोरी के मामले में रविवार को मौत की सजा सुनाई है। हालांकि, इस सजा पर अगले दो साल तक अमल नहीं होगा। अदालत ने उन्हें आजीवन राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया है और उनकी पूरी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया है।

China Tang Renjian

भ्रष्टाचार के आरोप में चीन के पूर्व कृषि मंत्री को मौत की सजा सुनाई गई (फोटो- European Union)

अदालत का फैसला

पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में स्थित चांगचुन की इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि तांग ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध लाभ कमाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि 2007 से 2024 के बीच, तांग ने केंद्रीय और स्थानीय स्तर पर कई पदों पर रहते हुए अपने अधिकारों का अनुचित इस्तेमाल किया और इसके बदले में उन्होंने रिश्वत ली।

End of Feed