काठमांडू में बालेंद्र शाह से मिले विदेश सचिव विक्रम मिस्री, आपदा मदद के लिए नेपाली PM ने भारत को दिया 'धन्यवाद'

प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले विदेश सचिव मिस्री ने अपने नेपाली समकक्ष, विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों विदेश सचिवों ने दोनों देशों के बीच होने वाले आगामी उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों के संदर्भ में आपसी हित के कई विषयों पर बातचीत की।

Vikram Misri meets Balen Shah: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। यह मुलाकात काठमांडू स्थित प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के कार्यालय में हुई। मिस्री दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल में हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा से जुड़ी तैयारियों और चर्चाओं पर केंद्रित है। अगस्त में आई बाढ़ से निपटने के लिए भारत ने जो राहत सामग्री एवं मदद भेजी, उसके लिए शाह ने नई दिल्ली को धन्यवाद दिया।

Balen shah

नेपाल की यात्रा पर हैं विदेश सचिव। तस्वीर-PMO नेपाल

अपने नेपाली समकक्ष से मिले मिस्री

प्रधानमंत्री शाह से मुलाकात से पहले विदेश सचिव मिस्री ने अपने नेपाली समकक्ष, विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों विदेश सचिवों ने दोनों देशों के बीच होने वाले आगामी उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों के संदर्भ में आपसी हित के कई विषयों पर बातचीत की।

End of Feed