कर्ज के लिए झुकाना पड़ा सिर- पाक PM शहबाज शरीफ ने विदेशी मदद को बताया अपमानजनक मजबूरी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश की गंभीर आर्थिक स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा कि विदेशी कर्ज लेने की मजबूरी में पाकिस्तान को आत्मसम्मान से समझौता करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सत्ता संभालते समय देश दिवालियापन के कगार पर था और अर्थव्यवस्था बेहद नाजुक हालत में थी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ‘‘मित्र देशों’’ से वित्तीय सहायता मांगने में अपमानजनक स्थिति का जिक्र करते हुए इस बात को खुलकर स्वीकारा कि विदेशी ऋण लेने की मजबूरी में पाकिस्तान को अपना सिर झुकाना पड़ा है और ‘‘आत्मसम्मान की कीमत पर’’ समझौता करना पड़ा।

End of Feed