Italy Flood: इटली में जानलेवा हुई बाढ़, अब तक 9 की मौत, 5000 से ज्यादा कृषि फॉर्म पानी में डूबे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 05:27 PM IST

Italy Flood : बाढ़ का प्रकोप इतना ज्यादा है कि इस सप्ताहांत होने वाली एमीलिया-रोमाग्ना ग्रां प्री फार्मूला वन रेस को रद्द कर दिया गया। फार्मूला वन (एफवन) ने कहा कि उन्होंने इटली के नेताओं से सलाह मशविरे के बाद सुरक्षा कारणों और आपात सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ डालने से बचने के लिए यह फैसला किया है।

Italy Flood : इटली में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सड़कों और खेतों में पानी भर गया है। बारिश एवं बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही देश के उत्तरी इलाके एमिलिया-रोमाग्ना इलाके में हुई है। यहां 5000 से ज्यादा कृषि फॉर्म पानी में डूब गए हैं। इस बाढ़ से इटली की 'फ्रूट वैली' को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Italy Flood

इटली में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है।

मई के शुरुआत में भी बाढ़ आई थी

समझा जाता है कि सरकार अगले सप्ताह एमिलिया-रोमाग्ना को इस आपदा से राहत पहुंचाने के लिए 20 मिलियन यूरो की आर्थिक मदद जारी कर सकती है। मई के शुरुआत में भी यहां बाढ़ आई थी। तब सरकार ने इस क्षेत्र के लिए 10 मिलियन यूरो की आर्थिक सहायता दी थी।

End of Feed