'फाइव आइज' देशों ने चीन पर लगाए गंभीर आरोप, ट्रेड सीक्रेट्स और पर्सनल डेटा चोरी कर रहा ड्रैगन

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 24, 2023, 09:03 AM IST

Five Eyes countries: फाइव आइज द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बना एक सुरक्षा गठबंधन है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। यह वैश्विक खतरे के परिदृश्य पर नज़र रखता है और सभी देश एक-दूसरे से खुफिया जानकारी साझा करते हैं।

Five Eyes countries: चीन पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार फाइव आइज देशों की ओर से आरोप लगाया गया है कि चीन दुनिया के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा है और विभिन्न देशों की बौद्धिक संपदा, ट्रेड सीक्रेट और पर्सनल डेटा चुरा रहा है। चीन पर ये आरोप फाइव आइज देशों के इंटेलीजेंस लीडर्स की ओर से लगाए गए हैं।

Xi Jinping

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

इसमें कहा गया है कि चीन वैश्विक जासूसी अभियान चला रहा है और विभिन्न देशों के पर्सनल डेटा को चोरी कर रहा है। एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न देशों में चीन द्वारा डेटा चोरी के करीब 2000 मामलों की जांच चल रही है। बता दें फाइव आइज द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बना एक सुरक्षा गठबंधन है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। यह वैश्विक खतरे के परिदृश्य पर नज़र रखता है और सभी देश एक-दूसरे से खुफिया जानकारी साझा करते हैं।

End of Feed