यमन में फिर भड़की जंग, हूतियों ने सऊदी अरब पर किए मिसाइल-ड्रोन हमले, लाल सागर के पास बिगड़े हालात

यमन में सरकारी बलों और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई फिर तेज हो गई है। सरकारी सेना ने लाल सागर के किनारे हूती ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि हूतियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का दावा किया।

यमन में सरकार और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई एक बार फिर तेज हो गई है। रविवार को यमन के सरकारी बलों ने लाल सागर के पास हूती ठिकानों पर हमले किए, जबकि हूतियों ने पड़ोसी देश सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन से हमले करने का दावा किया।

yemen war

हूतियों ने सऊदी अरब पर किए हमले (File Photo)

यमन की सरकार ने लाल सागर के तट पर और सैनिक भेजने व हूतियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है। पिछले हफ्ते हूतियों ने महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मोखा और बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास एक द्वीप पर कब्जा कर लिया था। यह इलाका वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हूतियों के बढ़ते हमलों से सऊदी अरब के तेल ठिकानों और लाल सागर में जहाजों को खतरा बढ़ गया है। इससे वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है। यमन में लंबे समय से जारी संघर्ष के फिर बड़े युद्ध में बदलने का खतरा भी बढ़ गया है।

End of Feed