Goldy Brar: गैंगस्टर गोल्डी बरार बना FBI का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, 50 हजार डॉलर रिवॉर्ड का ऐलान

एफबीआई के अनुसार, सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार संयुक्त राज्य अमेरिका में रहता है और उत्तरी अमेरिका में समूह का गैंगस्टर है। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा, 1 जुलाई, 2026 को, कैलिफिर्निया के लॉस एंजिल्स स्थित सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिकी जिला अदालत में गोल्डी के खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

US Reward on Goldy Brar: अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने बुधवार को सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार को मोस्ट वांटेड करार देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर बड़े रिवॉर्ड का ऐलान किया है। एफबीआई ने गोल्डी बरार की गिरफ्तारी में मदद की सूचना देने वाले को 50,000 अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है। सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह में शामिल होने के लिए वांछित है। एफबीआई ने एक पोस्ट में कहा, "एफबीआई सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 50,000 डॉलर तक का इनाम दे रही है। सतिंदरजीत सिंह, लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह में शामिल होने के लिए वांछित है, जो कथित तौर पर दक्षिणी कैलिफोर्निया और पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में विभिन्न हिंसक कृत्यों में शामिल है।"

Goldy brar

गोल्डी बरार पर 50 हजार डॉलर का रिवॉर्ड घोषित

गैंगस्टर गोल्डी बरार अमेरिका में रहता है

एफबीआई के अनुसार, सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार संयुक्त राज्य अमेरिका में रहता है और उत्तरी अमेरिका में समूह का गैंगस्टर है। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा, 1 जुलाई, 2026 को, कैलिफिर्निया के लॉस एंजिल्स स्थित सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिकी जिला अदालत में गोल्डी के खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उस पर रैकेटियर इन्फ्लुएंस एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स कॉन्सपिरेसी, जबरन वसूली द्वारा वाणिज्य में हस्तक्षेप करने और हस्तक्षेप का प्रयास करने की साजिश, और प्रतिबंधित पदार्थों के वितरण और वितरण के इरादे से कब्जे की साजिश का आरोप लगाया गया था।

End of Feed