ट्रंप की चेतावनी के कुछ घंटों बाद ईरान का पलटवार, मार गिराया 'दुश्मन का F-15', वीडियो जारी किया

Iran Shot Down F-15 Fighter Jet: ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि होर्मुज द्वीप के पास एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है। ईरान के प्रेस टीवी ने भी इस घटना की रिपोर्ट दी और एक वीडियो साझा किया।

Iran-US War: पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष एक खतरनाक नए दौर में प्रवेश कर गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधे सैन्य हमले की धमकी दी। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुई बाधाओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार हिल उठे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि तेहरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में विफल रहता है, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करेगा और उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा। इस बीच ईरान ने ट्रंप की चेतावनी के कुछ घंटों बाद होर्मुज द्वीप के पास 'दुश्मन के F-15' को मार गिराया है। इसका वीडियो भी जारी किया है।

ईरान का पलटवार, मार गिराया 'दुश्मन का F-15'

ईरान का पलटवार, मार गिराया 'दुश्मन का F-15'

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि होर्मुज द्वीप के पास एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है। फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, देश के संयुक्त वायु रक्षा मुख्यालय ने कहा कि दक्षिणी तटीय आसमान में जमीन से हवा में मार करने वाली रक्षा प्रणालियों द्वारा एक 'दुश्मन F-15' को रोका गया और निशाना बनाया गया।

End of Feed