PAK की चेतावनी के कुछ घंटे बाद काबुल में धमाके, TTP प्रमुख नूर वली महसूद के ठिकाने पर हमला

स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया कि हमले का निशाना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के प्रमुख नूर वली महसूद थे। कुछ घंटों बाद, महसूद का एक नया ऑडियो संदेश सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह 'अपने जनजातीय क्षेत्र में सुरक्षित हैं।'

Kabul Explosion: गुरुवार देर रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कई तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बड़े विस्फोट हुए, जिनके बाद आसमान में विमान की आवाजें सुनी गईं, जिससे हवाई हमले की आशंका जताई जा रही है। अफगान अधिकारियों ने पुष्टि की कि धमाकों की आवाजें सुनी गईं और जांच जारी है, हालांकि किसी तरह के नुकसान या हताहतों की जानकारी अब तक नहीं मिली है।

kabul

धमाकों से दहला काबुल। तस्वीर-प्रतीकात्मक, PTI

स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया कि हमले का निशाना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के प्रमुख नूर वली महसूद थे। कुछ घंटों बाद, महसूद का एक नया ऑडियो संदेश सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह 'अपने जनजातीय क्षेत्र में सुरक्षित हैं।' उन्होंने 9 अक्टूबर (16 रबी-उल-सानी, गुरुवार रात) का उल्लेख करते हुए संदेश की ताजगी की पुष्टि की।

End of Feed