टेक्सास के वैलेरो रिफाइनरी में विस्फोट! संयंत्र से उठता दिखा धुएं का गुबार, Video

अमेरिका के टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वैलेरो रिफाइनरी में विस्फोट होने की खबर है। यहां आसपास के निवासियों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। विस्फोट के बाद वैलेरो रिफाइनरी से काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार और आग की लपटें उठती देखी गईं।

Explosion at Valero refinery : अमेरिका के टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वैलेरो रिफाइनरी में विस्फोट होने की खबर है। यहां आसपास के निवासियों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। विस्फोट के बाद वैलेरो रिफाइनरी से काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार और आग की लपटें उठती देखी गईं। विस्फोट की बात सामने आने के बाद आपातकालीन सेवाओं की टीमें रिफाइनरी की ओर दौड़ती हुई देखी गईं। रिपोर्टों के मुताबिक लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था उनके घर हिल गए।

विस्फोट संभवतः एक 'इंडस्ट्रियल हीटर' के कारण हुआ

स्थानीय समाचार चैनल KFDM के मुताबिक शेरिफ जेना स्टीफंस ने बताया कि विस्फोट संभवतः एक 'इंडस्ट्रियल हीटर' के कारण हुआ। आग से उठता घना काला धुआं आसमान में फैल गया, जिसके बाद पोर्ट आर्थर के पश्चिमी हिस्से में लोगों को घरों के अंदर रहने (शेल्टर-इन-प्लेस) का आदेश जारी किया गया। शेरिफ जेना स्टीफेंस और पोर्ट आर्थर पुलिस प्रमुख टिम डुरिसो ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे (स्थानीय समय) हुए इस धमाके के बाद सभी रिफाइनरी कर्मचारियों की गिनती कर ली गई और वे सुरक्षित हैं।

End of Feed