इजराइल-हमास युद्ध ले सकता है बड़ा रूप, रूस-चीन दे सकते हैं दखल...एक्सपर्ट्स ने चेताया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 19, 2023, 11:45 AM IST

अगर ईरान सीधे तौर पर संघर्ष में शामिल होता है, तो दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को देखते हुए रूस उसका समर्थन करने को मजबूर होगा।

Israel Hamas Conflict: इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिका, रूस और चीन जैसी प्रमुख विश्व शक्तियों के दखल की संभावना को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट (आरयूएसआई) के एक प्रमुख सैन्य विशेषज्ञ प्रोफेसर जस्टिन ब्रोंक ने इस संबंध में चेताया है। बता दें कि 7 अक्तूबर को इजरायल पर हमास के अब तक के सबसे घातक और वीभत्स हमले में करीब 1400 लोगों की जान ले ली। इसके बाद से ही इजरायल लगातार गाजा पर जवाबी हमला करर हा है।

Israel Hamas War

ईरान के कूदने पर गहराएगा संकट

प्रोफेसर ब्रोंक ने इस बात पर जोर दिया है कि अगर ईरान गाजा पर हमले को लेकर इजराइल पर हमला करता है, तो इससे नया घटनाक्रम शुरू हो सकता है जो रूस और चीन को हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर कर सकता है। उन्होंने बताया कि ईरान, लेबनान में अपने हिजबुल्लाह सहयोगियों के साथ संघर्ष में एक नया मोर्चा खोल सकता है। अमेरिका ने पहले ही हिजबुल्लाह और ईरान को चेतावनी जारी कर युद्ध से दूर रहने को कहा है।

End of Feed