सब बंद X चालू, Microsoft का सर्वर ठप होने पर एलन मस्क ने इशारे-इशारे में ली चुटकी

Microsoft Crowdstrike Issue: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने के कारण दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। इसकी वजह से न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम प्रभावित है बल्कि दुनियाभर की कई कंपनियां भी इससे प्रभावित हुई हैं। अब इस पर एलन मस्क ने भी चुटकी ली है। मस्क ने एक्स हैंडल पर माइक्रोसॉफ्ट पर एक मीम शेयर किया है।

Microsoft Crowdstrike Issue: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने के कारण दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। इसकी वजह से न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम प्रभावित है बल्कि, दुनियाभर की कई कंपनियां भी प्रभावित हो गई है। अभी तक इस आउटेज का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब इस पर एलन मस्क ने भी चुटकी ली है।

Elon Musk

एलन मस्क ने Microsoft की ली चुटकी

मस्क ने एक्स हैंडल पर माइक्रोसॉफ्ट पर एक मीम शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति एक्स है जो कि ऊपर है तो नीचे बहुत सारे व्यक्ति खड़े हुए हैं। मस्क ने इसके साथ लिखा है कि बाकी सब बंद है, यह ऐप अभी भी काम करता है। इसके अलावा उन्होंने एक पुराने ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। इसमें उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की तुलना मैक्रोहार्ड से की है।

End of Feed