टेक एंड गैजेट्स

Microsoft Crowdstrike Issue: दुनियाभर में ठप पड़े लैपटॉप, मची अफरा-तफरी, Microsoft की सभी सर्विस बंद

Microsoft Service Outage: आउटेज का पता लगाने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर ने भी वर्ल्ड वाइड आउटेज की पुष्टि की है। माइक्रोसॉफ्ट 365 में खराबी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट हैं। यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस चलाने में दिक्कत आ रही है।

Image

Microsoft Major Service Outage

Microsoft Crowdstrike Issue: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस बंद पड़ गई है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज लैपटॉप से लेकर, माइक्रोसॉफ्ट 360 से लेकर एयरलाइंस पर भी इसका असर हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Major Service Outage) के सर्वर ठप होने से दुनिया भर के विंडोज लैपटॉप काम नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उनका लैपटॉप साइबर अटैक का शिकार हो गया है।

Microsoft outage Worldwide

Microsoft outage Worldwide

Microsoft के ये सर्विसेस हुईं ठप

माइक्रोसॉफ्ट की लगभग सभी प्रमुख सर्विस ठप हो गईं हैं। यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खराबी का पता लगाने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर ने भी वर्ल्ड वाइड आउटेज की पुष्टि की है। माइक्रोसॉफ्ट 365 में खराबी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट हैं। 74 प्रतिशत यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 36% यूजर्स को ऐप में दिक्कत आ रही है।

Microsoft outage Worldwide

Microsoft outage Worldwide

दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट विंडोज लैपटॉप हो रहे बंद

रिपोर्ट्स और कंपनी के फोरम पर पिन किए गए मैसेज के अनुसार, हाल ही में क्राउडस्ट्राइक अपडेट (Microsoft Crowdstrike Update) के बाद कई विंडोज यूजर्स को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी) एरर का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को करीब 10:30 बजे के बाद कई यूजर्स के लैपटॉप रीस्टार्ट होना शुरू हुए। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि यह नॉर्मल अपडेट के कारण हो रहा है। लेकिन यही स्थित एक के बाद एक लगभग सभी विंडोज लैपटॉप में देखने को मिली। लैपटॉप बार-बार रिचार्ज और अपडेट हो रहे हैं। लैपटॉप पर ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article