यूरोप में चलेगा सिर्फ C-Type चार्जर, हो गया फैसला! भारत में भी होगा बदलाव, Apple को नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 07:34 PM IST

यूरोपीय ग्राहकों के लिए एप्पल के गैजेट पहली पसंद रहे हैं। ऐसे में इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित यही कंपनी होगी। क्योंकि एप्पल का एक अलग चार्जर होता है, जो काफी महंगा भी होता है। जबकि सी-टाइप चार्जर की कीमत कम होती है। ऐसे में लोगों के पास जिस एप्पल का विकल्प नहीं होता था, उनके सामने अब एक विकल्प हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूरोपीय यूनियन ने पास कर दिया है कानून
  • ईयू के कुल 27 देशों में लागू होंगे ये नियम
  • भारत में भी हो सकता है बदलाव

यूरोपीय यूनियन ने मोबाइल के साथ साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक चार्जरों को लेकर एक ऐसा कानून बना दिया है, जिससे पूरी दुनिया में बदलाव आ सकता है। इस कानून से सबसे ज्यादा घाटा एप्पल को होने वाला है।

c type charger

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फोटो- @pixabay)

यूरोपीय संसद ने मंगलवार को इस नए नियम की मंजूरी दी है। इस कानून के तहत यूरोपीय देशों में मोबाइल फोन, टैबलेट और कैमरों के लिए एक ही टाइप का चार्जर होगा। कानून के अनुसार 2024 तक सभी कंपनियों को चार्जर सी टाइप का करना अनिवार्य होगा।

End of Feed