EU को 'स्वीकार्य' नहीं इजराइल का E1 सेटलमेंट प्लान, कहा- यह द्वि-राष्ट्र समाधान को कमजोर करता है

इजरायली सरकार द्वारा E1 बस्ती परियोजना के लिए निर्माण निविदाएं जारी करने का फैसला अस्वीकार्य है। हम लंबे समय से इस कदम का विरोध करते रहे हैं। यह कदम वेस्ट बैंक को विभाजित करके और फिलिस्तीनी क्षेत्रों की क्षेत्रीय निरंतरता को तोड़कर दो-राष्ट्र समाधान को कमजोर करता है।

Israel E1 settlement plan : यूरोपीयन आयोग की अध्यक्ष उर्सूला वोन डेर लेयेन ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को गाजा में E1 सेटलमेंट परियोजना के निर्माण के लिए निविदा जारी करने के इजराइल के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इसे 'अस्वीकार' बताते हुए कहा कि यह द्वि-राष्ट्र समाधान वाले नजरिए को कमजोर बनाता है। लेयेन ने इस बारे में X पर ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूरोपीय आयोग, नीदरलैंड, कनाडा, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्वीडन, बेल्जियम, स्पेन, आस्ट्रिया एवं ग्रीस की तरफ से एक संयुक्त बयान जारी किया है।

EU

इजराइल के E1 सेटलमेंट प्लान का विरोध।

'निविदाएं जारी करने का फैसला अस्वीकार्य'

End of Feed