भगवान राम की शरण में आएंगे मस्क के पिता, अयोध्या में रामलला के करेंगे दर्शन!

Errol Musk Ayodhya Visit: अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में अपने भारत दौरे के दौरान अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मस्क की यात्रा में हरियाणा के सफियाबाद में सर्वोटेक की सौर और ईवी चार्जर विनिर्माण इकाई का दौरा भी शामिल है, जहां राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

Errol Musk Ayodhya Visit: अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में अपने भारत दौरे के दौरान अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करेंगे। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह घरेलू कंपनी सर्वोटेक के वैश्विक सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं। एरोल ने अपनी भारत यात्रा के दौरान व्यापार से जुड़ी विभिन्न बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम बनाया है।

Errol Musk

अरबपति कारोबारी एलन मस्क (दाएं) और उनके पिता एरोल मस्क (बाएं) (फोटो साभार:@errol_musk)

कब भारत आ रहे एरोल मस्क

एरोल मस्क का पांच दिवसीय भारत यात्रा एक जून से शुरू होकर छह जून तक चलेगी, जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों ने कहा, ''(एरोल) मस्क के दौरे में ऐसे कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका मकसद भारत को हरित प्रौद्योगिकियों और ईवी चार्जिंग अवसंरचना निर्यात में वैश्विक अगुवा बनने के रणनीतिक प्रयास को बढ़ावा देना है।’’

End of Feed