बेबुनियाद: होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर पैसे वसूलने के दावों पर ईरान ने तोड़ी चुप्पी, कही यह अहम बात

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। इस बीच ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे निराधार बताया है।

Strait of Hormuz Row: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। ईरान ने अमेरिका और दुश्मन देशों को छोड़कर बाकी के देशों के लिए होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई है। इस बीच, ऐसा दावा किया जा रहा था कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूले जाएंगे, जिसको लेकर ईरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

iran president Masoud Pezeshkian

ईरान ने पैसे वसूलने के दावों को बताया निराधार

ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलने के आरोप को निराधार और बेबुनियाद बताया है। भारत में इस्लामी गणराज्य ईरान के दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर प्राप्त करने के दावों पर स्पष्ट किया जाता है कि ये आरोप निराधार हैं। इस संबंध में दिए गए बयान केवल कुछ व्यक्तियों के निजी विचार हैं और किसी भी तरह से ईरान सरकार की आधिकारिक नीति या रुख को नहीं दर्शाते।

End of Feed