Elon Musk Nikhil Kamath Podcast: US को H1B वीजा प्रोग्राम कर देना चाहिए बंद? एलन मस्क ने दिया सटीक जवाब; जमकर की भारतीयों की तारीफ

Elon Musk Nikhil Kamath Podcast: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने निखिल कामत के पॉडकास्ट में भारतीय प्रतिभा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका की टेक और इंजीनियरिंग इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा भारतीय मूल के पेशेवरों से मिला है। मस्क के मुताबिक भारतीयों की मेहनत, योग्यता और नवाचार क्षमता ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया।

Elon Musk Nikhil Kamath Podcast: जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत के पॉडकास्ट में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हिस्सा लिया। इस पॉडकास्ट में मस्क ने भारतीय प्रतिभा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली भारतीयों की वजह से अमेरिका को काफी फायदा हुआ है।

nikhil kamath elon musk

Elon Musk Nikhil Kamath Podcast: एलन मस्क ने भारतीयों की जमकर की तारीफ।(फोटो सोर्स: nikhil kamath youtube chaneel)

मस्क ने बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका के प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में भारतीय मूल के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय पेशेवरों की लगन और उच्च योग्यता की जमकर तारीफ की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीयों की वजह से अमेरिका के इनोवेशन और अर्थव्यवस्था से काफी लाभ हुआ है।

End of Feed