मिस्र के राष्ट्रपति ने PM Modi को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से किया सम्मानित, Egypt का सर्वोच्च सम्मान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 25, 2023, 03:26 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र में प्रसिद्ध विचारक एवं पेट्रोलियम रणनीतिकार तारेक हेग्गी सहित प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की और वैश्विक भू-राजनीति, ऊर्जा सुरक्षा, कट्टरवाद पर चर्चा की।

Order Of The Nile: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। पिछले नौ साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है। देखें वीडियो

पिछले 9 वर्षों के दौरान मिले कई पुरस्कार

अपने कार्यकाल के पिछले 9 वर्षों के दौरान पीएम मोदी को मिले पुरस्कारों की सूची में शामिल हैं- पापुआ न्यू गिनी द्वारा 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु', 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी', पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ द अमेरिकी सरकार द्वारा ड्रुक ग्यालपो, लीजन ऑफ मेरिट। साथ ही उन्हें सऊदी अरब का सर्वोच्च पुरस्कार भी मिला है।

End of Feed