यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच लावरोव से मिले रूबियो, बोले- शांति समझौता आगे न पढ़ने पर जाहिर की 'निराशा'

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से हुई है। इस मुलाकात के रूबियो ने कहा कि शांति समझौते के आगे नहीं बढ़ने पर उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'हताशा और निराशा' जाहिर की। रूबियो ने कहा कि उन्होंने लावरोव से यह भी कहा कि अमेरिका की इच्छा है कि शांति समझौते के लिए रूस और यूक्रेन बातचीत को आगे बढ़ाएं।

Rubio and Lavrov meeting: यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं और इन हमलों के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से हुई है। इस मुलाकात के रूबियो ने कहा कि शांति समझौते के आगे नहीं बढ़ने पर उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'हताशा और निराशा' जाहिर की। रूबियो ने कहा कि उन्होंने लावरोव से यह भी कहा कि अमेरिका की इच्छा है कि शांति समझौते के लिए रूस और यूक्रेन बातचीत को आगे बढ़ाएं।

marco rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो। तस्वीर-AP

लावरोव ने संघर्ष को सुलझाने के लिए एक 'नया विचार' पेश किया

कुआलालंपुर में बैठक के बाद रूबियो ने कहा कि लावरोव ने संघर्ष को सुलझाने के लिए एक 'नया विचार' पेश किया है, जिसे वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचाएंगे। हालांकि, उन्होंने तत्काल किसी समाधान की संभावना को कमतर बताया। उन्होंने कहा, 'यह कोई नया दृष्टिकोण नहीं है। यह एक नया विचार या नया सिद्धांत है जिसे मैं राष्ट्रपति के पास ले जाकर चर्चा करूंगा। यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जो अपने आप में शांति की ओर ले जाती हो, लेकिन यह शायद एक रास्ता खोल सकती है।'

End of Feed