Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप के लगे तेज झटके, बोगोटा में 6.3 की तीव्रता से हिली धरती

Colombia Earthquake: कोलंबिया में शनिवार को सुबह भूकंप के तेज झटके लगे हैं। भूकंप का सबसे ज्यादा कोलंबिया राजधानी बोगोटा में देखने को मिला है। हालांकि तत्काल नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। कोलंबिया राजधानी बोगोटा में 6.3 की तीव्रता से धरती डोली। भूकंप इतना तेज था कि बिल्डिंगे तेज-तेज से हिलने लगीं, जिससे लोग काफी खौफ में आ गए और घरों से निकल गए।

Earthquake strikes colombia

कोलंबिया में भूकंप के झटके लगे (प्रतीकात्मक फोटो)

6.3 तीव्रता का भूकंप

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शनिवार की सुबह (स्थानीय समयानुसार) 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पूरे शहर में कंपन हुआ और निवासियों में दहशत फैल गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप तेज था, जिससे इसका असर और भी ज़्यादा था। AFP के रिपोर्टरों ने बताया कि इमारतें काफी हिल रही थीं, जबकि शहर में सायरन बज रहे थे। लोग अपने घरों से भागकर सुरक्षा के लिए सड़कों पर इकट्ठा हो गए थे। किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

End of Feed