Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में आज एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप इंडोनेशिया के दक्षिणपूर्वी हिस्से में तानिम्बार द्वीप पर आया।
इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने भी आज इंडोनेशिया में आए भूकंप की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 110 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने भूकंप को खतरनाक और विनाशकारी बताते हुए अलर्ट जारी किया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
