अमेरिकी हमलों में ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह नहीं हुआ बर्बाद, सिर्फ कुछ महीने पीछे गया...अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा

आकलन में पाया गया कि अमेरिकी हमलों से पहले ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम में से कम से कम कुछ हिस्से को कई साइटों से हटा दिया गया था और ये बच गया। यह भी पाया गया कि ईरान के सेंट्रीफ्यूज काफी हद तक बरकरार हैं।

US intelligence Report On Iran: एक नई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पता चला है कि अमेरिकी हमले में ईरान का परमाणु कार्यक्रम बर्बाद नहीं हुआ है बल्कि कुछ ही महीने पीछे धकेला गया है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म कर दिया गया है। रक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा सोमवार को जारी की गई खुफिया रिपोर्ट ईरान की परमाणु सुविधाओं की स्थिति के बारे में ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयानों का खंडन करती है। इस मामले को सार्वजनिक रूप से नहीं बताने और अपना नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने यह बात कही।

Iran nuclear sites trump

ईरान के परमाणु स्थलों को कितना नुकसान?

ईरान को परमाणु स्थलों को बड़ा नुकसान, पर नष्ट नहीं

इन लोगों के अनुसार, रिपोर्ट में पाया गया कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु स्थलों पर शनिवार के हमलों ने अहम नुकसान किया, लेकिन वे पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए। आकलन में पाया गया कि अमेरिकी हमलों से पहले ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम में से कम से कम कुछ हिस्से को कई साइटों से हटा दिया गया था और ये बच गया। यह भी पाया गया कि ईरान के सेंट्रीफ्यूज काफी हद तक बरकरार हैं।

End of Feed