ई-बाइक का खतरा फिर आया सामने, बैटरी में आग से तीन बेडरूम वाला घर जलकर राख, दर-दर भटक रहा परिवार

इस आग से घर के बुरी तरह नष्ट हो जाने के बाद परिवार के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। परिवार अब दोस्तों और रिश्तेदारों के रहमोंकरम पर है।

E-Bike Battery Fire: यूके के यॉर्कशायर में हुई एक घटना ने बताया है कि ई-बैटरी को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। मेट्रो के अनुसार, एक ई-बाइक बैटरी की आग ने एक घर को पूरी तरह राख कर दिया और अब ये बेघर हो गए हैं। घटना के बाद सात लोगों के परिवार के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा और कुछ नहीं बचा। 9 जुलाई को आग में 40 वर्षीय साइमन ब्लैंशर्ड, उनकी साथी 25 वर्षीय लौरा नटले और उनके पांच बच्चों का तीन बेडरूम वाला घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। परिवार का मानना है कि आग उस समय चार्ज हो रही ई-बाइक की बैटरी से लगी।

आग से घर के बुरी तरह नष्ट

आग से घर के बुरी तरह नष्ट हो जाने के बाद परिवार के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। फिलहाल, वे घर के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों पर निर्भर हैं। ब्लैंशर्ड ने अपने घर और सामान के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने कहा क हमने बिल्कुल सब कुछ खो दिया है। हम शून्य से शुरुआत कर रहे हैं।

End of Feed