इजरायल जा रहे विमान के हाईजैक होने की आशंका से हड़कंप, फिर आई कॉकपिट में पायलटों के बीच हिंसक झड़प की खबर, आखिर क्या है सच?

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, दुबई-तेल अवीव उड़ान से 'आपातकालीन 7700 स्क्वॉक सिग्नल' मिलने के बाद इजरायली सैन्य जेट तुरंत हरकत में आ गए थे। लेकिन मामला कुछ और ही निकला...

Dubai-Tel Aviv plane: दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका को लेकर भारी हड़कंप मच गया। कॉकपिट से हाईजैक का सिग्नल मिलने के बाद इजरायल ने आपातकालीन बैठक बुलाकर लड़ाकू जेट तैनात कर दिए। इन्हीं आशंकाओं के बीच विमान सऊदी अरब में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया जिसके बाद खौफजदा यात्रियों की जान में जान आई। शुरुआत में इस विमान के हाईजैक की खबरों ने हड़कंप मचा दिया था और इजरायली फोर्स एक्टिव हो गई थी। बाद में साफ हुआ कि कॉकपिट में पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिससे सिग्नल एक्टिवेट हुआ और आशंका जताई गई कि विमान हाईजैक हुआ है। हालांकि, बाद में खबर आई कि मामला पायलटों के आपसी झगड़े का था और विमान को कोई खतरा नहीं है। इस विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित रूप से उतारा गया। बहरहाल, पूरा मामला शक के दायरे में है और सच क्या है, इसका खुलासा होना बाकी है।

Plane

इजरायली विमान सुरक्षित सऊदी अरब में उतरा (फाइल फोटो)

इजराइली वायु सेना का तुरंत एक्शन

दुबईएयर विमान से आपातकालीन सिग्नल मिलने के बाद इजराइली वायु सेना (IAF) ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपने फाइटर जेट्स को रवाना कर दिया था। दुबई से उड़ान भरने वाले विमान में सुरक्षा कारणों से संदिग्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अलर्ट जारी होते ही इजराइली वायु सेना ने त्वरित कार्रवाई की और विमान को एस्कॉर्ट व सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए फाइटर जेट्स हवा में तैनात कर दिए थे।इस घटना के तुरंत बाद इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे और आसपास के हवाई क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

End of Feed