सोमालिया में सूखे का कहर: 46 लाख लोगों पर मंडरा रहा बर्बादी का खतरा; यूएन ने किया अलर्ट

सोमालिया में इन दिनों सूखे के कारण डराने वाले हालात है। यहां 46 लाख से ज्यादा लोग सूखे से प्रभावित हैं। इस बीच ओसीएचए ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सोमाली अधिकारी खेती के बर्बाद होने की आशंका जता रहे हैं। उनकी अपील है कि तत्काल मदद का हाथ बढ़ाया जाए तो कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

सोमालिया का बड़ा हिस्सा सूखे की चपेट में है और इसका असर करीब 46 लाख लोगों पर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) राहत एजेंसी ने इसे गंभीर खतरा बताया है। संयुक्त राष्ट्र ऑफिस फॉर द कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमैनिटेरियन अफेयर्स (ओसीएचए) ने कहा कि देश में बारिश नहीं हुई है। बारिश के दो मौसम यूं ही निकल गए। वहीं फंडिंग की कमी से ये स्थिति और गंभीर हो चली है। सोमालिया वैसे भी एक गरीब देश माना जाता है।

अप्रैल 2026 से पहले ​सोमालिया में बारिश की संभावना नहीं।

अप्रैल 2026 से पहले सोमालिया में बारिश की संभावना नहीं।

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में ओसीएचए ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सोमाली अधिकारी खेती के बर्बाद होने की आशंका जता रहे हैं और ऐसे में मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। उनकी अपील है कि तत्काल मदद का हाथ बढ़ाया जाए तो कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

End of Feed