वेनेजुएला से ड्रग्स ले जा रही नाव को अमेरिका ने फिर बनाया निशाना, यूएस आर्मी की कार्रवाई में तीन की मौत

ट्रंप ने कहा कि यह हमला सोमवार को किया गया, इससे दो हफ्ते पहले ट्रंप प्रशासन ने वेनेज़ुएला से ड्रग्स ले जा रही एक स्पीडबोट पर एक और सैन्य हमला किया था जिसमें 11 लोग मारे गए थे।

US Military Targeted A Boat Carrying Drugs: अमेरिका ने एक बार फिर वेनेजुएला से ड्रग्स ले जा रही एक नाव को निशाना बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने वेनेज़ुएला से ड्रग्स ले जा रही एक नाव को फिर से निशाना बनाया, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रंप ने एक ट्रुथ सोशल पोस्ट में हमले की घोषणा करते हुए कहा, यह हमला उस समय हुआ जब वेनेज़ुएला के ये मादक पदार्थ आतंकवादी अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ अमेरिका ले जा रहे थे। उन्होंने आगे कहा, ये बेहद हिंसक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अमेरिकी हितों के लिए खतरा पैदा करते हैं।

Trump venezuela

ड्रग कार्टेल पर अमेरिका का निशाना

वेनेज़ुएला से ड्रग्स ले जा रहे जहाज पर सैन्य कार्रवाई

ट्रंप ने कहा कि यह हमला सोमवार को किया गया, इससे दो हफ्ते पहले ट्रंप प्रशासन ने वेनेज़ुएला से ड्रग्स ले जा रही एक स्पीडबोट पर एक और सैन्य हमला किया था जिसमें 11 लोग मारे गए थे। ट्रंप प्रशासन ने पहले हुए हमले को संयुक्त राज्य अमेरिका में मादक पदार्थों की आवाजाही को रोकने के लिए एक जरूरी कार्रवाई बताते हुए उचित ठहराया था। लेकिन कई सीनेटरों, डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन ने प्रशासन के तर्क से असंतोष जताया और इस कार्रवाई की वैधता पर सवाल उठाया है। वे इसे संभावित अतिक्रमण के रूप में देखते हैं, क्योंकि सेना का उपयोग कानून प्रवर्तन उद्देश्यों के लिए किया गया है।

End of Feed