पैसेंजर विमान के बेहद करीब पहुंच गया डोनाल्ड ट्रंप का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे, जांच शुरू

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) उस समय हुई जब मरीन वन राष्ट्रपति ट्रंप को व्हाइट हाउस से जॉइंट बेस एंड्रयूज ले जा रहा था...

Donald Trump Escaped: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहे सैन्य हेलीकॉप्टर 'मरीन वन' और रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले एक कमर्शियल यात्री विमान के बीच मंगलवार दोपहर उड़ान के दौरान दूरी कम होने (लॉस ऑफ सेपरेशन) की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद अमेरिकी विमानन नियामक संस्था 'फेडरल एविशन एडमिनिस्ट्रेशन' (FAA) और 'नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड' (NTSB) ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

US president

डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बचे

हेलिकॉप्टर के बेहद करीब पहुंच गए विमान

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) उस समय हुई जब मरीन वन राष्ट्रपति ट्रंप को व्हाइट हाउस से जॉइंट बेस एंड्रयूज ले जा रहा था, जहां से उन्हें लॉस एंजिल्स के लिए रवाना होना था। इसी दौरान रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट से फ्लोरिडा के पेंसाकोला के लिए एनवॉय एयर (Envoy Air) के यात्री विमान ने उड़ान भरी। एफएए के मुताबिक, दोनों विमानों के बीच कुछ पलों के लिए मानक दूरी कम हो गई थी, जिसके तुरंत बाद दोनों विमान एक-दूसरे से दूर चले गए। हालांकि एफएए और व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति कभी भी किसी खतरे में नहीं थे और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर दोनों पायलटों के लगातार संपर्क में था।

End of Feed