ट्रंप ने UNGA में फिर दिखाया बड़बोलापन, बोले- मैंने रुकवाया था भारत-पाक युद्ध, शहबाज को लेकर कही ये बात

ट्रंप ने कहा जिन देशों की जंग मैंने रुकवाई उनमें कंबोडिया और थाईलैंड,कोसोवो और सर्बिया,कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप एक बार फिर अपना बड़बोलापन दिखाते हुए दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल हुए सैन्य संघर्ष को रुकवाया था। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव उन आठ संघर्षों में शामिल था, जिन्हें उन्होंने रुकवाया था।हालांकि,भारत लगातार उनके इस दावे को खारिज करता आया है।

UNGA में ट्रंप ने फिर दिखाया बड़बोलापन।

UNGA में ट्रंप ने फिर दिखाया बड़बोलापन। (फोटो- PTI)

ट्रंप ने कहा- आठ युद्ध सुलझाए

न्यूयॉर्क में UNGA के जनरल डिबेट को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'राष्ट्रपति बनने के बाद मुझे आठ संघर्षों को सुलझाने में सफलता मिली है, इन संघर्षों में से कई वर्षों या दशकों से चले आ रहे थे। आठ युद्धों को समाप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। ऐसा करके मैंने इनमें से कई देशों के नेताओं के साथ दोस्ताना संबंध भी बनाए हैं। यह करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी।' ट्रंप ने कहा कि इन जंगों को रुकवाना आसान नहीं था, लेकिन मेरे व्यक्तिगत संबंधों, व्यापार, टैरिफ लगाने की धमकी समेत कई अन्य उपायों से मैं इसमें सफल हो पाया।

ट्रंप ने कहा जिन देशों की जंग मैंने रुकवाई उनमें कंबोडिया और थाईलैंड,कोसोवो और सर्बिया,कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं। इसके साथ ही गाजा में जारी जंग भी। जैसा कि मैंने पहले कहा था कि सभी बंधकों की वापसी कराएंगे, चाहे वे जीवित हों या मृत। इतना ही नहीं ट्रंप ने यह भी कहा कि इन सभी देशों ने उन्हें "धन्यवाद पत्र" भी लिखा था।

End of Feed