'भारत पर 200 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा...', बाज नहीं आ रहे बड़बोले ट्रंप; फिर अलापा युद्ध रुकवाने वाला राग

India Pakistan Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने पिछली गर्मियों में भारत और पाकिस्तान को कहा था कि अगर दोनों देशों ने लड़ाई नहीं रोकी तो वह उन पर 200 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा।

India Pakistan Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने पिछली गर्मियों में भारत और पाकिस्तान को कहा था कि अगर दोनों देशों ने लड़ाई नहीं रोकी तो वह उन पर 200 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में आठ लड़ाइयों को रोकने का दावा दोहराया। उन्होंने यह टिप्पणी वाशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस के एक इवेंट के दौरान की। हालांकि, भारत लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि सीजफायर के लिए किसी तीसरे देश से मदद ली गई है।

End of Feed