सरेंडर और फिर 20 मिनट बाद जेल से ट्रंप की रिहाई, पूर्व राष्ट्रपति को भरना पड़ा 2 लाख डॉलर का बांड

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 25, 2023, 06:57 AM IST

Donald Trump News : डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2020 में जॉर्जिया के चुनाव नतीजों को अवैध तरीके से पलटने के लिए साजिश रची। इसके अलावा उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल में करीब 20 मिनट गुजारने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।

Donald Trump Surrender: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया। हालांकि, करीब 20 मिनट के बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। अपनी रिहाई के लिए ट्रंप को दो लाख डॉलर का बॉन्ड भरना पड़ा। जेल से निकलने के बाद उनका काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। ट्रंप अपने प्राइवेट जेट में सवार होकर न्यू जर्सी स्थित घर के लिए निकले। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2020 में जॉर्जिया के चुनाव नतीजों को अवैध तरीके से पलटने के लिए साजिश रची। इसके अलावा उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल में करीब 20 मिनट गुजारने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।

Donald trump

डोनाल्ड ट्रंप ने किया सरेंडर।

जेल जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं ट्रंप

फुल्टन काउंटी जेल में ट्रंप को करीब 20 मिनट तक रुकना पड़ा। इसके बाद उनका काफिला अटलांटा के हार्टसफील्ड जैकसन एयरपोर्ट के लिए निकला। इस एयरपोर्ट पर उनका निजी विमान पहले से ट्रंप का इंतजार कर रहा था। विमान में सवार होकर वह न्यू जर्सी गोल्फ क्लब के अपने आवास के लिए रवाना हुए। आपराधिक अभियोग का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं। 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से ट्रंप सबसे प्रबल उम्मीदवार हैं। हालांकि, उनके खिलाफ जो चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनसे राष्ट्रपति पद के रेस में बने रहने की उनकी कानूनी योग्यता प्रभावित नहीं हुई है।

End of Feed