ट्रंप ने खुद को बताया 'The Greatest', बाइडेन-ओबामा को Failure में डाला, देखें किस राष्ट्रपति को मिली कौन सी रेटिंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपतियों की रेटिंग वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें राष्ट्रपतियों को छह श्रेणियों, ‘द ग्रेटेस्ट’, ‘ग्रेट’, ‘नियर ग्रेट’, ‘एवरेज’, ‘बिलो एवरेज’ और ‘फेल्योर’ में बांटा गया है। ट्रंप ने खुद को ‘द ग्रेटेस्ट’ की एकमात्र श्रेणी में रखा, जबकि अब्राहम लिंकन, जॉर्ज वाशिंगटन और फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट जैसे नेताओं को ‘ग्रेट’ में जगह दी। देखें पूरी लिस्ट

अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती है। इसी तरह ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि ट्रंप ने सभी राष्ट्रपतियों को उनके कामकाज को लेकर रेट किया है।

ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपतियों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा। AI IMAGE

दरअसल, सभी नेताओं को छह कैटेगरी में रखा गया है। द ग्रेटेस्ट, ग्रेट, नियर ग्रेट, एवरेज, बुलो एवरेज, फेल्योर। गौरतलब कि द ग्रेटेस्ट में सिर्फ एक ही नेता हैं और वो डोनाल्ड ट्रंप हैं। वहीं, ग्रेट में अब्राहम लिंकन, जॉर्ज वाशिंगटन, फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, वुडरो विल्सन, थॉमस जेफरसन और एंड्रयू जैक्सन को जगह दी गई है। नियर ग्रेट में थियोडोर रूजवेल्ट, ग्रोवर क्लीवलैंड, जॉन एडम्स और जेम्स के. पोल्क शामिल हैं। इसके अलावा, फेल्योर में जो बाइडेन, बराक ओबामा, जिमी कार्टर, यूलिसिस एस. ग्रांट और वारेन जी. हार्डिंग को रखा गया है।

End of Feed