ट्रंप का एक बार फिर किया दावा, भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर में रुकवाए कई संघर्ष

USA: ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष सहित दुनिया भर में हिंसक टकरावों को रुकवाने का श्रेय लिया। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पांच युद्धों को समाप्त कराया, जिनमें कांगो गणराज्य और रवांडा के बीच 31 वर्षों से चला आ रहा खूनी संघर्ष भी शामिल है।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष सहित दुनिया भर में हिंसक टकरावों को रुकवाने का श्रेय लिया। ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान ने वाशिंगटन की मध्यस्थता में "रात में चली लंबी " वार्ता के बाद "पूर्ण और तत्काल" युद्धविराम पर सहमति जताई। इसके बाद से ट्रंप कई अवसरों पर इस दावे को दोहरा चुके हैं। इससे कुछ दिन पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट कहा ने था कि ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने सहित दुनिया भर में कई संघर्षों को समाप्त कराने केSलिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

Donald Trump

ट्रंप ने फिर किया भारत पाक संघर्ष समेत कई हिंसक टकरावों को रुकवाने का दावा

ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में रेडियो मेजबान और लेखक चार्लमेन था गॉड की आलोचना की और कहा कि उन्हें (गॉड को) उनके बारे में या उनके कार्यों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पांच युद्धों को समाप्त कराया, जिनमें कांगो गणराज्य और रवांडा के बीच 31 वर्षों से चला आ रहा खूनी संघर्ष भी शामिल है। इसमें करीब 70 लाख लोगों की मौत हुई और इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा था। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें (गॉड को) इस बारे में कुछ नहीं पता- न भारत और पाकिस्तान के मुद्दे के बारे में, न ईरान की परमाणु क्षमता को खत्म करने के बारे में, न ही अमेरिका की खुली सीमा को बंद करने और सबसे बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में। एक दिन पहले ही ट्रंप ने न्यूज़मैक्स पर एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने बहुत सारे युद्धों को खत्म कराया है। ट्रंप ने कहा कि अगर आप हाल में हुई घटनाओं पर नजर डालें, तो पाएंगे कि हमने कई मामलों को सुलझाया है… कई बेहद गंभीर युद्ध खत्म कराए हैं… इनमें से एक युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच था, जिसमें परमाणु टकराव की आशंका थी।

End of Feed