US Iran War: डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध को भविष्य के लिए 'सच्चा' निवेश बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध को अमेरिका के भविष्य के लिए 'निवेश' बताया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 32 दिनों के युद्ध में ईरान को काफी कमजोर किया गया है। ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान ऐतिहासिक युद्धों का जिक्र किया और इस अभियान को आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।

ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ईरान के साथ जारी संघर्ष को अमेरिका के भविष्य के लिए एक 'रणनीतिक निवेश' करार दिया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस युद्ध को सिर्फ मौजूदा हालात के संदर्भ में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के नजरिए से भी देखा जाना चाहिए।

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध को भविष्य के लिए निवेश बताया

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध को भविष्य के लिए निवेश बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, तब तक यह युद्ध खत्म नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने ईरान को डील नहीं होने पर पाषाण युग में धकेलने की धमकी की।

End of Feed